सीएम योगी ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश के साथ चेताया है कि, किसी भी जिले से अनावश्यक बिजली कटौती की सूचना मिलने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और खासकर किसानों, उद्यमियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को कहा गया है। साथ ही रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों, पोल आदि को ठीक कराने का कार्य युद्धस्तर पर कराने को कहा है।