8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के किसी भी जिले में ब‍िना कारण अगर बिजली गुल हुई तो कार्रवाई तय : सीएम योगी

- बिजली व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करें अफसर- रोजाना समीक्षा करने के निर्देश - नाइट पेट्रोलि‍ंग करें बिजली अधिकारी- 31 जुलाई लखनऊ को तोहफा मिलेगा दूसरा बड़ा ट्रांसमिशन उपकेंद्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 8 Jul 2021, 11:56 AM IST

यूपी के किसी भी जिले में ब‍िना कारण अगर बिजली गुल हुई तो कार्रवाई तय : सीएम योगी

यूपी के किसी भी जिले में ब‍िना कारण अगर बिजली गुल हुई तो कार्रवाई तय : सीएम योगी

लखनऊ. UP Power Corporation यूपी मे अघोषित बिजली कटौती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्‍त चेतावनी देते हुए कहाकि, अगर ब‍िना कारण बिजली गुल हुई तो कार्रवाई तय है। सीएम योगी ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के आदेश के साथ चेताया है कि, किसी भी जिले से अनावश्यक बिजली कटौती की सूचना मिलने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बिजली व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और खासकर किसानों, उद्यमियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को कहा गया है। साथ ही रोजाना समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

यूपी में सभी अफसरों और कर्मचारियों की रद्द की गईं छुट्टियां, योगी सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

सबको ठीक करें : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जर्जर तारों, पोल आदि को ठीक कराने का कार्य युद्धस्तर पर कराने को कहा है। यूपी में बिजली की मांग करीब 24,000 मेगावाट बनी हुई है। बिजली की मांग पूरा करने के लिए एनर्जी एक्सचेंज से भी करीब 2600 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी जा रही है। दिन में तो ठीक है पर रात में आपात कटौती करनी पड़ रही है। ज्यादा लोड होने की वजह से ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। राज्य सरकार नए बिजली उपकेंद्रों के विकास व उनकी क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

नाइट पेट्रोलि‍ंग करें बिजली अधिकारी:- उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम.देवराज ने विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहाकि, अधिकारी नाइट पेट्रोलि‍ंग करें और विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। सभी प्रबंध निदेशक सुनिश्चित करें कि निश्चित शेड्यूल के तहत बिजली आपूर्ति हो। फील्ड के अधिकारी व कर्मचारी अपने मोबाइल चालू रखें, जिससे शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही हो सके। गर्मी से विद्युत आपूर्ति की मांग बढ़़ गई है, लिहाजा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अधिक सक्रियता बरती जाए। साथ ही राजस्व वसूली भी की जाए।

लखनऊ को 31 जुलाई को दूसरे बड़े ट्रांसमिशन उपकेंद्र का तोहफा :- सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ को दूसरे बड़े 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र का तोहफा 31 जुलाई को देंगे। काकोरी के जेहटा में इसका निर्माण पूरा हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि इस उपकेंद्र के शुरू होने से बिजली की कटौती के साथ लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या दूर होगी।