लखनऊ

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया : अखिलेश

- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संग ऐसा हो सकता है तो आम आदमी की क्या बिसात : अखिलेश यादव

less than 1 minute read
Jul 10, 2021
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया : अखिलेश

लखनऊ. Block Pramukh Election Violence यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव नामांकन में लखीमपुर खीरी में महिला संग हुई बदसलूकी पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। इस चुनाव में भाजपा का चाल, चरित्र, चेहरा सबने देख लिया है। अब जनता इसका हिसाब करेगी। अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि, 15 जुलाई को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर सपा विरोध में प्रदर्शन करेगी।

सपा अधिकारियों को चिह्नित कर रही है :- समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहाकि, लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ। दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा इस स्तर तक उतर आई है। लखीमपुर खीरी में एक बहन का अपमान हुआ है। इसका प्रदेश की सभी बहनें, माताएं भाजपा से हिसाब लेंगी। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यह अराजकता की। उन्होंने कहा कि सपा उन अधिकारियों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है। समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

रणनीति तय की जा रही है :- समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने बदसलूकी का शिकार हुई प्रत्याशी ऋतु सिंह एवं प्रस्तावक अनीता सिंह से भी लखनऊ में मुलाकात की। सांत्वना देते हुए कहाकि, रणनीति तय की जा रही है और सपा इसका पुरजोर विरोध दर्ज कराएगी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संग ऐसा हो सकता है तो आम आदमी की क्या बिसात :- माता प्रसाद पांडे के साथ नामांकन में हुई बदसलूकी पर अखिलेश यादव ने कहाकि, यदि कई बार विधानसभा अध्यक्ष रह चुके व्यक्ति के साथ भाजपा सरकार यह बर्ताव कर सकती है तो आम आदमी के साथ क्या करेगी, समझा जा सकता है।

Published on:
10 Jul 2021 10:16 am
Also Read
View All