लखनऊ

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई, जानिए क्या शुभकामनाएं दी

बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को 65वां जन्मदिन मनाया जा रहा है, शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई
less than 1 minute read
Jan 15, 2021
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई, जानिए क्या शुभकामनाएं दी
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर शिवपाल सिंह यादव ने दी बधाई, जानिए क्या शुभकामनाएं दी

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को 65वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मायावती को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहाकि, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन मनाया जाता है। मायावती का जन्म 15 जनवरी साल 1956 में हआ था।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने मायावती के जन्मदिन पर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। गुरुवार को मायावती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जन्मदिन को सादगी से मनाने व अपने जन्मदिवस को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की अपील की थी।उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर स्वलिखित पुस्तक जारी की जाएगी।

Updated on:
15 Jan 2021 10:38 am
Published on:
15 Jan 2021 10:38 am