21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लोकतंत्र विरोधी ताकतों को हराने में जुटी समाजवादी पार्टी’, गठबंधन विस्तार पर उदयवीर सिंह ने दिया स्पष्ट जवाब

SP spokesperson Udayveer Singh: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने ओवैसी के गठबंधन प्रस्ताव पर कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता इस पर फैसला लेंगे। साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Mohsina Bano

Sep 21, 2026

Owaisi Akhilesh Alliance

Owaisi Akhilesh Alliance : यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का अखिलेश को गठबंधन का प्रस्ताव (फोटो सोर्स: ANI)

SP spokesperson Udayveer Singh: समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इंडिया गठबंधन में कौन शामिल होगा या नहीं, इसका फैसला गठबंधन के सभी नेता मिलकर लेते हैं। गठबंधन के भीतर जब भी बैठकें और चर्चाएं होती हैं, शीर्ष नेता अपने स्तर पर इन मामलों पर निर्णय लेते हैं और वही इससे जुड़ी जानकारी साझा करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य पूरी तरह साफ है और हमारा उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की उस सरकार को सत्ता से हटाना है जो संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी, दमनकारी और अन्यायपूर्ण है। समाजवादी पार्टी इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है...