21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवैसी के गठबंधन पर ओम प्रकाश राजभर बोले- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को मुस्लिम CM पसंद नहीं, कैसे बनेगा गठबंधन?

Asaduddin Owaisi: ओवैसी के गठबंधन वाले बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेकर कहा कि दोनों खुद को मुस्लिम समुदाय का नेता मानते हैं, जबकि ओवैसी मुस्लिम मुख्यमंत्री चाहते हैं। राजभर ने पूर्वांचल के मुख्यमंत्री को लेकर भी अपनी बात रखी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Sep 21, 2026

om prakash

ओम प्रकाश राजभर फोटो सोर्स X अकाउंट

Om Prakash Rajbhar:उत्तर प्रदेश में साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को लेकर दिए बयान पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए, क्योंकि उनके मुताबिक गठबंधन नहीं होगा। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी खुद को मुस्लिम समुदाय का नेता मानते हैं। वहीं ओवैसी चाहते हैं कि मुस्लिम मुख्यमंत्री बने। राजभर ने कहा कि जब अखिलेश यादव और राहुल गांधी को यह पसंद नहीं है, तो फिर ओवैसी के साथ गठबंधन कैसे हो सकता है।

'मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा होगा'

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यहां बड़ी आबादी रहती है और उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल उत्तर प्रदेश का बंटवारा होना तय है। राजभर ने कहा कि जिस दिन उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा, उस समय पूर्वांचल की आबादी को देखते हुए यहां का पहला मुख्यमंत्री राजभर समाज का बेटा होगा। राजभर ने कहा कि वह अंबेडकर नगर में हैं और जिस भी दल के साथ गठबंधन करेंगे, उसके साथ मिलकर पूर्वांचल में राजनीतिक भूमिका को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने पूर्वांचल के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर राजभर समाज के व्यक्ति का दावा किया।

अखिलेश हों या राहुल गांधी, ये महिलाओं के खिलाफ हैं- राजभर

राहुल गांधी के महिलाओं के अधिकार को लेकर दिए बयान पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह बात सही थी कि अगर महिलाओं का सम्मान किया जाता है, तो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला विधेयक आने पर उसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए था, बल्कि उसका समर्थन करना चाहिए था। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव हों या राहुल गांधी, ये सभी लोग महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं।

'चुनाव नजदीक आते ही राजभर समाज के हित की बात करने लगे हैं'

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने ओम प्रकाश राजभर के पूर्वांचल के अलग राज्य बनने पर राजभर समाज के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राजभर फिर से समाज के हित की बात करने लगे हैं। राजपूत ने सवाल किया कि पिछले चार साल मंत्री रहते उन्होंने राजभर समाज के लिए क्या किया? जिन वादों के नाम पर वोट मांगे थे, उनमें से कितने पूरे किए? क्या राजभरों को आरक्षण का लाभ मिला और क्या उनके बच्चे सब-इंस्पेक्टर बने।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग