लखनऊ

धनतेरस पर इन पांच वस्तुओं की खरीदारी बेहद शुभ, हो जाएंगे मालामाल

- धनतेरस 2021 पर अगर इन पांच वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तो यह बेहद शुभ होगी। और आपकी किस्मत बदल देगी। और आप मालामाल जाएंगे। एक बार ट्राई करके देंखें....

less than 1 minute read
Oct 29, 2021
धनतेरस पर इन पांच वस्तुओं की खरीदारी बेहद शुभ, हो जाएंगे मालामाल
धनतेरस पर इन पांच वस्तुओं की खरीदारी बेहद शुभ, हो जाएंगे मालामाल

लखनऊ. दीवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर 2021, दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ होता है। पर धनतेरस पर अगर इन पांच वस्तुओं की खरीदारी करेंगे तो यह बेहद शुभ होगी। और आप मालामाल जाएंगे।

धनतेरस पर इसकी खरीदें :-

1. सोना खरीदना : इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है। बहुत सारे लोग सोने या चांदी के सिक्के खरीदते हैं। सोना लक्ष्मी का प्रतीक है।

2. बर्तन खरीदना : इस दिन यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नए बर्तन खरीदे। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं। अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।

3. धनिया खरीदना : इस दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं।

4. नए वस्त्र खरीदना : दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा है।

5. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति : दीपावली पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खिलौने, खील-बताशे आदि खरीदे जाते हैं। इस दिन लक्ष्मी, गणेश, कुबेर, धन्वंतरि और यमराजजी की पूजा होती है।

धनतेरस 2021 शुभ मुहूर्त :-

धनतेरस तिथि 2021- 2 नवंबर, मंगलवार
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक।
प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक।
वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक।

Published on:
29 Oct 2021 10:54 am