2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की छुट्टी पर पूरे पाँच दिन मनाइये Diwali Holiday, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल भी…

अगर दीवाली के मौके पर आप ज्यादा छुट्टी लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। अगर एक दिन की छुट्टी एक्स्ट्रा लें तो उन्हें पाँच दिन की छुट्टी मिल जाएगी। फिर वो आराम से अपने सारे काम भी कर सकते हैं और कुछ दिन आराम भी कर लेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2021, 10:03 AM IST

diwali-family.jpg

Diwali Holidays : दीवाली के मौके पर सरकारी कार्यालयों में करीब चार दिन काम नहीं होगा। तीन दिन की घोषित सरकारी छुट्टी के बाद एक दिन रविवार पड़ जाने से चार दिन की एक साथ छु्ट्टी सरकारी कर्मचारियों को मिल रही है। इससे यूपी के सरकारी कर्मचारियों की बाँछें खिली हैं।

एक्स्ट्रा एक दिन की छुट्टी पर इतने दिन का आराम

दिवाली में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अब सभी लोग दीपावली की तैयारियों में लग गये हैं। इस बार दीवाली के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिल रही है। अगर वो एक दिन की छुट्टी ले लें तो कुल पाँच छुट्टी उन्हें मिल सकती है।

ये हैं घोषित छुट्टियाँ

दरअसल 4 नवंबर यानि गुरुवार के दिन दीपावली, 5 नवंबर यानि शुक्रवार को गोवर्धन पूजा, 6 नवंबर यानि शनिवार को भाई दूज है। यूपी सरकार की छुट्टियों की लिस्ट में इन तीनों दिन सरकारी छुट्टियाँ घोषित हैं, वहीं इसके अगले दिन यानि 7 नवंबर को रविवार पड़ जा रहा है। यानि कुल मिलाकर चार दिन की छुट्टी सरकारी कर्मचारियों को मिलने जा रही है।

अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी में कहीं बाहर जाना है तो वो एक दिन यानि 3 नवंबर की अगर छुट्टी ले ले तो पूरे पाँच दिन की छुट्टी उसे आराम से मिल जाएगी।