लखनऊ

होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड में मालिक व मैनेजर सीजेएम कोर्ट में पेश

लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने इनका मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और सागर श्रीवास्तव को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।    
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 2:39 PM IST
होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड के मालिक व मैनेजर सीजेएम कोर्ट में पेश
होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड के मालिक व मैनेजर सीजेएम कोर्ट में पेश

लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड मामले में चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में लखनऊ पुलिस ने होटल के मालिक राहुल, रोहित और पवन अग्रवाल के साथ होटल जीएम सागर श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इन पर धारा 308 और 304 में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने इनका मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और सागर श्रीवास्तव को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। उधर होटल लेवाना प्रबंधन इस होटल के अग्निकांड में सुरक्षित बचे लोगों का सामान लौटा रहा है। होटल में ठहरे सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

होटल में जाकर जांच की

लखनऊ के हजरतगंज में मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित होटल लेवाना सुइट्स में सोमवार को हुए अग्निकांड के बाद जांच तेज हो गई है। केस की जांच लखनऊ मंडलायुक्त डा रोशन जैकब और लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसपी शिरोडकर के सौंपी गई है। रोशन जैकब में लखनऊ विकास प्राधिकरण को कठघरे में खड़ा किया था। आज भी उन्होंने होटल में जाकर जांच की। माना जा रहा है कि वह आज शाम तक अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप सकती हैं।

फायर विभाग की टीम तलाश रहीं है सुराग

फायर विभाग की तीन सदस्यीय टीम होटल लेवाना सुइट्स में आग की जांच कर रही है। इस टीम में डीआइजी फायर, डायरेक्टर फायर और सीएफओ वाराणसी तथ्यों की तलाश कर रहे हैं।

Updated on:
6 Sep 2022, 2:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7