लखनऊ

इन 14 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का 21 जून को इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

weather alert 14 districts Today autumn - दक्षिणी-पश्चिमी मानसून करीब पांच दिन के बाद फिर उत्तर प्रदेश में सक्रिय - लखनऊ में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी - पश्चिमी यूपी में मानसून मेरठ तक पहुंचा
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 12:28 PM IST
UP Weather Alert latest Hindi news
UP Weather Alert latest Hindi news

लखनऊ. weather alert 21 June these seven districts Heavy rain यूपी में मौसम ने अब एक बार फिर करवट बदली है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून करीब पांच दिन के बाद फिर उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, रविवार को किसी भी वक्त इन 14 जिलों में भारी बारिश होगी। तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेताया है कि 21 जून को यूपी के इन सात जिलों में भारी बारिश और बाकी में माध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। इसके साथ तीन चार दिन बारिश का लगातार पूर्वानुमान है।

21 जून को इन सात जिलों में गिरेगा जमकर पानी :- मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवा बिजली गिरने का भी खतरा होगा। मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 जून को देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और चंदौली के लिए जारी किया गया है

मेरठ तक पहुंचा मानसून :- मौसम निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि, शुक्रवार को मानसून की वजह से लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। पश्चिमी यूपी में मानसून मेरठ तक पहुंच गया है। बाकी पश्चिमी जिलों में भी जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा।

मीरजापुर में 18 सेंमी बारिश रिकार्ड :- यूपी के मीरजापुर में सबसे अधिक 18 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा वाराणसी के राजघाट में 13, सोनभद्र के रिहंध बांध पर 11, वाराणसी में 10, प्रयागराज के करछना और मेजा में नौ-नौ, सोनभद्र के घोरवाल और मेठर में 8-8, गोरखपुर के मुखलिसपुर में सात-सात, खीरी के धौरहरा में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप