लखनऊ

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ी, लखनऊ में किस दाम पर मिलेगा जानिए

सरकार ने गैरसब्सिडी वाले 14.2 किलो का सिलेंडर 25 रुपए और महंगा कर दिया

2 min read
Mar 01, 2021
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ी, लखनऊ में किस दाम पर मिलेगा जानिए
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ी, लखनऊ में किस दाम पर मिलेगा जानिए

लखनऊ. गर्मियों ने दस्तक दे दी है उसके बावजूद मार्च की पहली तारीख को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें सरकार ने एक बार फिर बढ़ा दी है। सरकार ने गैरसब्सिडी वाले 14.2 किलो का सिलेंडर 25 रुपए और महंगा कर दिया है। यूपी की जनता में हाहाकार मच गया है। राजधानी लखनऊ में 25 फरवरी को गैरसब्सिडी वाले 14.2 किलो का सिलेंडर का रेट 832 था। वह अब 25 रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद 857 रुपए में मिलेगा। शुक्रवार को मिर्जापुर में घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर सफाई देते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि सर्दी की वजह से सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जाएगा।

यूपी में मचा हाहाकार :- इस वक्त यूपी सहित पूरे देश में पेट्रोल, डीजल के आसमान छूते दामों से त्राहि-त्राहि मची हुई है। उस पर एलपीजी की कीमतों में चौथी बढ़ोतरी ने घरेलू महिला की रसोई के सारे गणित का बिगड़ा दिया है। फरवरी महीने में कुल तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। और मार्च की पहली तारीख को एक बार फिर सरकार ने गैस सिलेंडर के कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया है।

25 दिन में चौथी बार बढ़े सिलेंडर के दाम :- करीब 25 दिन में चौथी बार रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा है। 4 फरवरी से लेकर अब तक रसोई गैस सिलेंडर 125 रुपए महंगा हो चुका है। फरवरी में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए का उछाल आया था। 4 फरवरी को 25 रुपए, 14 फरवरी को 50 रुपए और 25 फरवरी को 25 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे पहले दिसंबर 2020 में दो बार 50-50 रुपए की तेजी आई थी।

मोदी राज में सब कुछ सस्ता हो रहा है :- साक्षी महाराज

लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हो रही वृद्धि पर भाजपा नेता के बयान हैरान करने वाले हैं। उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जब यह सवाल किया गया तो सवाल सुनते ही साक्षी महाराज बिफर गए और बोले की मोदी राज में सब कुछ सस्ता हो रहा है। एक भी महंगी चीज बताइए। आप क्या कमाल की बात करते हैं।

जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जाएगा :- धर्मेंद्र प्रधान

शुक्रवार को मिर्जापुर में घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर सफाई देते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि सर्दी की वजह से सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। जाड़ा घटेगा तो दाम भी कम हो जाएगा।

Published on:
01 Mar 2021 01:20 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो