लखनऊ

छत्तीसगढ़ और दिल्ली सिंघु बॉर्डर घटना दुखद व शर्मनाक : मायावती

- छत्तीसगढ़ घटना लखीमपुर खीरी की घटना की याद करती है ताजा : मायावती - बसपा सुप्रीमो बोलीं दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2021, 11:40 AM IST
छत्तीसगढ़ और दिल्ली सिंघु बॉर्डर घटना दुखद व शर्मनाक : मायावती
छत्तीसगढ़ और दिल्ली सिंघु बॉर्डर घटना दुखद व शर्मनाक : मायावती

लखनऊ. दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर हत्या और छत्तीसगढ़ में भीड़ को कार से कुचलने की घटना से पूरा देश दुखी होने के साथ हैरान है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद व शर्मनाक। साथ ही छत्तीसगढ़ घटना लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। सरकार को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद व शर्मनाक है। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। पंजाब के दलित सीएम भी लखीमपुर खीरी की तरह पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दें, बीएसपी की यह मांग है।

मायावती ने आगे एक अन्य ट्विट पर लिखा कि, छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना अति-दुखद, जो लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी दे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Published on: