लखनऊ

मायावती की सीएम योगी को सलाह, नए डीजीपी को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दें

- यूपी में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या सपा की अथवा वर्तमान में भाजपा की, पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने देने में अति-विफल रहीं : मायावती
less than 1 minute read
Jul 03, 2021
Mayawati
नागरिकता संशोधन कानून पर सियासी घमासन, योगी ने कहा देश की सुरक्षा में किसी प्रकार का कोई भी षड्यंत्र या सेंध स्वीकार नहीं

लखनऊ. Mayawati Advice मुकुल गोयल यूपी के नए डीजीपी बनाए गए हैं। नए डीजीपी ने कहाकि, कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता है। यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा के यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाह देते हुए कहाकि, भाजपा सरकार नए डीजीपी व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, जैसाकि सर्वविदित है कि यूपी में चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या सपा की अथवा वर्तमान में भाजपा की, पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने देने व इनका घोर दुरुपयोग करने के कारण ये सभी सरकारें यहाँ की जनता को कानून का राज देने में अति-विफल रही हैं।

मायावती ने आगे कहाकि, जबकि बीएसपी के शासनकाल में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम करने की छूट दी गई तथा कानून तोड़ने पर पार्टी के एमपी को भी जेल भेजा गया। अतः भाजपा नए डीजीपी व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दे बीएसपी की मांग।

Published on:
03 Jul 2021 04:24 pm
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला