लखनऊ

Lucknow Rally: रमाबाई मैदान में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की एकजुटता, 2027 चुनाव पर नजर

Political Rally Lucknow: लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की महारैली को लेकर सियासी हलचल तेज है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 1:03 PM IST
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत दिखाने की तैयारी, प्रदेशभर से समर्थकों का पहुंचना जारी (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत दिखाने की तैयारी, प्रदेशभर से समर्थकों का पहुंचना जारी (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

UP Politics: राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की महारैली को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के एक मंच पर आने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी राजनीति में अपनी ताकत दिखाने की एक बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग को जोड़ने की रणनीति

इस रैली के जरिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की नजर मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को एक साथ जोड़ने पर है। राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर भी है कि अलग-अलग सामाजिक वर्गों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश चुनावी समीकरणों को किस तरह प्रभावित कर सकती है। रैली में उमड़ने वाली भीड़ और नेताओं के संदेश को भी इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

महारैली में एक मंच पर ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के आने को लेकर समर्थकों में उत्साह (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )   

ओवैसी और चंद्रशेखर के भाषण पर निगाहें

रैली का सबसे अहम आकर्षण असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का संबोधन माना जा रहा है। दोनों नेताओं के भाषणों में प्रदेश की मौजूदा राजनीति, सामाजिक न्याय, आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठने की उम्मीद है। समर्थकों को इंतजार है कि दोनों नेता आने वाले चुनाव को लेकर क्या राजनीतिक संदेश देते हैं।

2027 के चुनाव को लेकर हो सकते हैं बड़े ऐलान

विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में लखनऊ की यह महा रैली आने वाले दिनों की राजनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है। मंच से किसी नए राजनीतिक गठजोड़, चुनावी रणनीति या भविष्य की योजना को लेकर कोई घोषणा होती है या नहीं, इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं। फिलहाल रैली को लेकर समर्थकों में उत्साह है और राजधानी का राजनीतिक माहौल गर्म होता नजर आ रहा है।