26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘अखिलेश CM थे तब 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था’, इमरान मसूद बोले- गठबंधन का तो अर्थ यही होता है, लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है

‘अखिलेश CM थे तब 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था’, इमरान मसूद बोले- गठबंधन का तो अर्थ यही होता है, लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है

Congress Seat Demand: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस 107 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उन्होंने सपा की उम्मीदवार सूची और घोषणा-पत्र जारी करने के तरीके पर भी सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:24 PM IST

Imran Masood

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Photo ANI)

SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों पर समझौते की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, तब भी कांग्रेस ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब जब अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनना है तो कांग्रेस इससे कम सीटों पर क्यों चुनाव लड़ेगी? उन्होंने सपा की उम्मीदवार सूची और घोषणा-पत्र जारी करने के तरीके पर भी सवाल उठाए।

60 सीटों पर समझौते की चर्चा खारिज की

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा कि पार्टी अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने और संगठन को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रही है। 60 सीटों पर कांग्रेस के समझौते की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां मजाक थोड़े चल रहा है। हम अपनी पार्टी के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें अपनी पार्टी को बनाना है, अपनी पार्टी को मजबूत करना है और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए जो कुछ कर सकता हूं, करूंगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव को हल्के में नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस को प्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए काम करना होगा। इमरान मसूद ने यह भी साफ किया कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

अखिलेश CM थे तब 107 सीटों पर लड़ी थी कांग्रेस

सीट बंटवारे को लेकर इमरान मसूद ने 107 सीटों का आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब कांग्रेस ने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में अब कांग्रेस कम सीटों पर समझौता क्यों करे। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

गठबंधन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, जॉइंट घोषणा होती है, यहां तो कुछ…

इमरान मसूद ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन का मतलब दोनों दलों के बीच साझा फैसले और संयुक्त घोषणाएं होना है। लेकिन सपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने और घोषणा-पत्र लाने को लेकर कांग्रेस से कोई साझा प्रक्रिया नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, जॉइंट घोषणा होती है, यहां तो कुछ और ही हो रहा है।

सपा के घोषणा-पत्र जारी करने के कार्यक्रम में कांग्रेस को बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उम्मीदवारों की सूची और घोषणा-पत्र सपा के हैं, इसलिए इनसे जुड़े सवाल समाजवादी पार्टी के नेताओं से पूछे जाने चाहिए।