OP Rajbhar Targets Akhilesh Yadav: संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एकबार फिर पलटवार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर राजभर ने अखिलेश यादव के संविधान बचाने के दावों पर सवाल उठाते हुए सपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी और मारपीट के आरोप लगाए।