26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘दिल्ली की सत्ता अब भी दूर क्यों?’, मायावती ने सरकार से मांगा आरक्षण, बेरोजगारी और गरीबी का हिसाब

‘दिल्ली की सत्ता अब भी दूर क्यों?’, मायावती ने सरकार से मांगा आरक्षण, बेरोजगारी और गरीबी का हिसाब

संविधान दिवस पर बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का बहुजन समाज को सत्ता की भागीदारी दिलाने का सपना अब भी अधूरा है। मायावती ने आरक्षण, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकारों से जवाब मांगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 26 Nov 2026, 9:25 AM IST

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती (Photo-IANS)

संविधान दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का बहुजन समाज को सत्ता में भागीदारी दिलाने का सपना आज भी अधूरा है। मायावती ने कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और दूसरे उपेक्षित वर्गों को सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं मिल सकी है। उन्होंने इस पर बहुजन समाज से गंभीरता से सोचने की अपील की।

'देश की आजादी के इतने साल बाद भी बहुजन समाज दिल्ली की सत्ता से दूर क्यों है'

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बहुजन समाज को जातिवादी शोषण और गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को चुनाव और लोकतंत्र के जरिए शासक वर्ग बनाने का सपना देखा था, लेकिन सत्ता की मास्टर चाबी अपने हाथ में नहीं होने के कारण उनका आत्मसम्मान और स्वाभिमान का मिशन अब भी अधूरा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक्की/विकास के तमाम बन्द दरवाजे खुल जाते हैं। मायावती ने सवाल उठाया कि संविधान लागू होने और देश की आजादी के इतने साल बाद भी बहुजन समाज दिल्ली की सत्ता से दूर क्यों है?

खबर अपडेट हो रही है...