26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ‘योगी की सरकार है, उल्टा लटका दूंगा’- लाइव टीवी पर बीजेपी प्रवक्ता की सपा नेता को धामकी- अभी पुलिस बुलवा कर जेल भिजवा दूंगा

‘योगी की सरकार है, उल्टा लटका दूंगा’- लाइव टीवी पर बीजेपी प्रवक्ता की सपा नेता को धामकी- अभी पुलिस बुलवा कर जेल भिजवा दूंगा

लखनऊ में बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और सपा नेता पवन पांडेय के बीच तीखी बहस हो गई। पवन पांडेय ने कहा कि झूठ मत बोलना, नहीं तो यहीं पटक कर मारूंगा। जवाब में प्रदीप भंडारी ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है, उल्टा लटका देंगे। उन्होंने पुलिस बुलाकर जेल भिजवाने की चेतावनी भी दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 26 Nov 2026, 11:16 AM IST

UP News

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय (एक्स फोटो Risky Yadav)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। लखनऊ में आयोजित एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में भी इसका असर देखने को मिला। लाइव टीवी पर बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और समाजवादी पार्टी के नेता पवन पांडेय के बीच तीखी बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेता एक-दूसरे को धमकी देने लगे। पवन पांडेय ने प्रदीप भंडारी से कहा कि झूठ मत बोलना, नहीं तो यहीं पटक कर मारूंगा। इस पर प्रदीप भंडारी ने भी जवाब देते हुए कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। उल्टा लटका देंगे, जैसे माफियाओं को लटकाया है। बहस के दौरान एंकर को दोनों नेताओं को शांत कराना पड़ा।

दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी का पक्ष रखते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पवन पांडेय ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कानून व्यवस्था और राम मंदिर में दान की चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल किए।

खबर अपडेट हो रही है