26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / ओवैसी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा तंज, बोले- बीजेपी से उनकी दुश्मनी उतनी ही, जितनी सऊदी प्रिंस की इजरायल से

ओवैसी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा तंज, बोले- बीजेपी से उनकी दुश्मनी उतनी ही, जितनी सऊदी प्रिंस की इजरायल से

Syed Asim Waqar Statement: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली से पहले कांग्रेस नेता सैयद आसिम वकार ने ओवैसी पर तंज कसा। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ ओवैसी के रुख पर सवाल उठाते हुए सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से तुलना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 26 Nov 2026, 12:20 PM IST

UP Politics 2027

आसिम वकार ने ओवैसी के बीजेपी विरोध पर कसा तंज। (फोटो सोर्स-IANS)

UP Politics 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक गठबंधन बनने के साथ बयानबाजी भी तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के एक मंच पर आने को लेकर कांग्रेस नेता सैयद आसिम वकार ने ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी के बीजेपी विरोध पर सवाल उठाते हुए उनकी तुलना सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से कर दी।

आसिम वकार ने कहा कि ओवैसी खासकर मुस्लिम समाज के बीच जाकर खुद को बीजेपी का विरोधी बताते हैं। लेकिन उनकी बीजेपी से दुश्मनी उतनी ही है, जितनी मोहम्मद बिन सलमान की इजरायल से है। वकार का यह बयान ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की संयुक्त रैली से ठीक पहले आया है। उनके इस तंज ने यूपी की सियासत में चल रही बयानबाजी को और चर्चा में ला दिया है।

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ

दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है। गठबंधन ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद को इस मोर्चे की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी बनाया गया है।

लखनऊ में आज पहली बड़ी रैली

दोनों नेताओं की संयुक्त महारैली 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में हो रही है। इसे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली बड़ी रैली माना जा रहा है। दोनों दलों के नेता इस मंच से 2027 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और आगे की योजना रखेंगे। रैली में सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार, किसानों और संविधान से जुड़े मुद्दे उठाए जाने की बात कही गई है।

सपा-कांग्रेस को भी दिया था साथ आने का न्योता

गठबंधन के ऐलान के समय चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी साथ आने का न्योता दिया था। हालांकि, दोनों दलों ने इस मोर्चे में शामिल होने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। अब आसिम वकार के बयान से साफ है कि कांग्रेस की ओर से इस गठबंधन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ऐसे में लखनऊ की रैली पर सबकी नजर है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद अपने भाषणों में कांग्रेस नेता के इस तंज का कोई जवाब देते हैं या चुनावी मुद्दों पर ही अपना ध्यान रखते हैं।