लखनऊ

मौसम विभाग का 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

- सावधान रहने की जरूरत आकाशीय बिजली गिरने की संभावना - मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी किया जारी

less than 1 minute read
Jul 21, 2021
Weather update - जानिए आने वाले 4 दिन के मौसम का हाल,
Weather update - जानिए आने वाले 4 दिन के मौसम का हाल,

लखनऊ. Meteorological Departments alert यूपी के कई जिलों दो दिन से लगातार बदरा बरस रहे हैं। बुधवार सुबह भी लगभग सभी जिलों में झमाझम बारिश जारी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह बारिश अभी दो-तीन दिन और जारी रहेगी। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी में मानसून तेजी संग सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया कि, बरसात से गर्मी से राहत तो मिलेगी लेकिन भारी बरसात मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि, 22 जुलाई को सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में अलर्ट रहने की जरुरत है। वहीं 23 जुलाई को शाहजहांपुर, हमीरपुर, बांदा, हरदोई, कानपुर, उन्नाव और आसपास जिलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

22 जुलाई को राजधानी लखनऊ के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ तपती गर्मी में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बरसात ने थोड़ी राहत दी। दोपहर दो बजे के करीब शुरु हुई बरसात का सिलसिला शाम तक जारी रहा। 5.6 डिग्री बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ जबकि आद्रता का प्रतिशत 97 रहा।

Published on:
21 Jul 2021 06:49 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो