5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मानसून सक्रिय, मौसम विभाग का 20-24 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट

UP monsoon 2021 active - लखनऊ और उसके आस पास लगे शहरों में तो सुबह से बारिश - करीब चार दिन पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 20 Jul 2021, 4:19 PM IST

UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, अगले दो-तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम

UP Weather Update: यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, अगले दो-तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम

लखनऊ.weather update आखिरकार यूपी में मानसून सक्रिय हो गया। मंगलवार को यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं संग मूसलाधर बारिश हुई। कई जिलों में वज्रपात भी हुआ। गर्मी और उमस तो छूमंतर हो गई। वातावरण में ठंड आ गई। वहीं मौसम विभाग का अलर्ट है कि यह बारिश अभी रुकने वाली नहीं है। 20 जुलाई से 23 जुलाई तक करीब चार दिन पूरे यूपी में झमाझम बारिश होगी।

यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में झमाझम बारिश, जनता सहित किसानों के खिले चेहरे

आकाशीय बिजली गिरने संभावना :- लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश पर मौसम मेहरबान हुआ। थमा हुआ मानसून आगे बढ़ा और सोमवार सुबह से शाम तक कई बार बादल आए और बारिश हुई। कुछ जिलों में दिनभर बरसात हुई पारा गिरा पर आर्द्रता की अधिकता ने इसे बेअसर कर दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, अभी दो से तीन दिन तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। आकाशीय बिजली गिरने संभावना है। सतर्क रहें।

सुबह से झमाझमा बारिश :- लखनऊ शहर में सोमवार दिन का अधिकतम तापमन 32.8 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम पारा 26.1 रहा। जबकि आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। गत 16 जुलाई तक अधिकतम तापमान 38 से 40 के बीच चल रहा था। 17 जुलाई से पारे में गिरावट आना शुरू हुई थी। मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश के आसार जताए थे। तो उनका अनुमान सौ फीसद सत्य साबित हुआ। लखनऊ और उसके आस पास लगे शहरों में तो सुबह से झमाझमा बारिश हो रही है।

कुछ किसान मायूस कुछ खुश :- कृषि विज्ञानी का कहना है कि, कुछ किसान तो निश्चित ही मायूस होंगे और कुछ के चेहरे इस बारिश से खिल उठे हैं।