लखनऊ

Lucknow News: विधायक नीरज बोरा ने LDA से मांगा विकास कार्यों का हिसाब, 3 दिन में देनी होगी फोटो सहित रिपोर्ट

LDA News: लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने LDA से जवाब मांगा है। तीन कार्यदिवस में फोटो सहित पूरी Progress Report देने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 2:30 PM IST
LDA उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर तीन कार्यदिवस में फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
LDA उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर तीन कार्यदिवस में फोटो सहित रिपोर्ट देने के निर्देश (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

LDA Development Report: राजधानी में विकास कार्यों को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों से जवाब मांगना शुरू कर दिया है। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों से पूरा हिसाब मांगा है। विधायक ने LDA उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर साफ कहा है कि क्षेत्र में कराए जा रहे सभी विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति और उनकी प्रगति की जानकारी तीन कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

तीन दिन में देनी होगी पूरी रिपोर्ट

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपने पत्र में विशेष रूप से निर्देश दिया है कि लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में LDA की ओर से वर्तमान में कराए जा रहे और आने वाले समय में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाए। इसमें केवल कागजी रिपोर्ट नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्य की वास्तविक स्थिति बताने वाली तस्वीरें भी शामिल हों। यानी अधिकारियों को अब यह बताना होगा कि कौन सा काम कहां चल रहा है, कितना पूरा हुआ है और किन योजनाओं पर अभी काम शुरू होना बाकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने अपने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी है। इससे साफ है कि विकास कार्यों की जानकारी और विभागीय जवाबदेही का मुद्दा अब उच्च स्तर तक पहुंच गया है। विधायक की ओर से तय की गई तीन कार्यदिवस की समयसीमा के बाद LDA अधिकारियों की रिपोर्ट पर सबकी नजर रहेगी।

कागजों के साथ जमीन पर भी दिखना चाहिए विकास

विकास कार्यों को लेकर अक्सर स्थानीय लोगों की शिकायत रहती है कि योजनाओं की घोषणा तो होती है, लेकिन उनका फायदा जमीन पर कब और कितना मिलता है, इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विधायक की इस पहल को अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि LDA के पास लखनऊ उत्तर विधानसभा में चल रहे और प्रस्तावित कार्यों का पूरा रिकॉर्ड तैयार है या नहीं? क्या विभाग तीन कार्यदिवस में फोटो सहित Progress Report उपलब्ध करा पाएगा? फिलहाल इस मामले में LDA के जवाब और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।