लखनऊ

मौसम विभाग का 18-20 जुलाई को झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Monsoon Update - यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 7:54 PM IST
 UP Weather Alert प्रतीकात्मक फोटो
UP Weather Alert प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ. weather Alert मानसून बस आ गया है। मौसम विभाग ने भारी चेतावनी जारी करते हुए कहाकि, 18 जुलाई से 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। साथ में वज्रपात की आशंका जाहिर की है। इन तीन बारिश में सावधान रहने की जरुरत है। साथ ही मौसम विभाग 51 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने सचेत करते हुए कहा है कि, 18 जुलाई से अगले मंगलवार 20 जुलाई तक भारी बरसात होगी। निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने से कई दिक्कतें ा कती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि, इन जिलों में 19 व 20 दोनों दिन बारिश होगी। इन जिलों में देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आसपास के इलाके शामिल हैं।

Updated on:
17 Jul 2021, 7:54 PM IST
Published on: