लखनऊ

मदर्स डे 2021 पर सीएम योगी ने कहा, मां का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी में उनका विशेष ध्यान रखें

Mothers Day 2021 - 9 मई को पूरे यूपी में मनाया जा रहा है मदर्स डे 2021
less than 1 minute read
May 09, 2021
मदर्स डे 2021 पर सीएम योगी ने कहा, मां का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी में उनका विशेष ध्यान रखें
मदर्स डे 2021 पर सीएम योगी ने कहा, मां का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी में उनका विशेष ध्यान रखें

लखनऊ. Mothers Day 2021 : 9 मई को पूरे यूपी में मदर्स डे 2021 मनाया जा रहा है। कुछ अपनी मां को नमन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं तो कुछ अपनी मां के दिए आशीर्वाद को नम आंखों से याद कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को मातृ दिवस की शुभकामनाओं सहित कहाकि, ममता का आंचल सर्वोत्तम छाया है, माँ का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी के दौर में उनका विशेष ध्यान रखें।

मदर्स डे 2021 पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, शिशु की प्रथम शिक्षिका, वात्सल्य की प्रतीक, धैर्य की मिसाल तथा सेवा, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ममता का आंचल सर्वोत्तम छाया है, माँ का सम्मान करें और कोविड-19 महामारी के दौर में उनका विशेष ध्यान रखें।

मदर्स डे क्यों मनाते हैं Mothers Day 2021 :- हर वर्ष मई माह के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। करीब 110 साल से यह परंपरा चल रही है। इस दिन की शुरुआत एना जार्विस ने की थी। उन्होंने यह दिन अपनी मां को समर्पित किया और इसकी तारीख इस तरह चुना कि वह उनकी मां की पुण्यतिथि 9 मई के आसपास ही पड़े।

Updated on:
09 May 2021 12:53 pm
Published on:
09 May 2021 12:53 pm
Also Read
View All
ओमप्रकाश के बेटे अरविंद को जान से मारने की धमकी: राजभर बोले- सुहेलदेव का वंशज हूं, कंसवादियों से मैं नहीं डरता हूं

Keshav Maurya Attack on SP: ‘राहुल गांधी के इशारे पर काम कर रही झारखंड सरकार’, संसद में विपक्ष के प्रदर्शन पर बरसे केशव मौर्य

‘आजम खान गृह मंत्री होंगे’, शिवपाल के बयान पर डिप्टी CM मौर्य ने साधा निशाना; बोले-गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का संदेश दे रही सपा

UP Women Scheme: महिलाओं को 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की तैयारी, स्वरोजगार बढ़ाने पर सरकार का फोकस

मायावती का बड़ा एक्शन; पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा BSP से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप