लखनऊ

लखनऊ नगर निगम में बवाल, मेयर सुषमा खर्कवाल भड़कीं, पार्षदों से कहा-सदन छोड़ दो

लखनऊ नगर निगम की बैठक में सोलर पैनल छूट पर चर्चा के दौरान विवाद हो गया। नागेंद्र सिंह के बयान पर मेयर सुषमा खर्कवाल नाराज हो गईं।

2 min read
Apr 15, 2026
LSA कंपनी और अधिकारियों पर भड़के पार्षद

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में बुधवार सुबह 9 बजे सदन की बैठक शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सोलर पैनल पर छूट को लेकर चर्चा होने लगी। इसी बीच भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि किसी को कुछ नहीं आता, चुनाव चिह्न छाता। इस बात पर मेयर सुषमा खर्कवाल भड़क गईं। उन्होंने नागेंद्र सिंह से कहा कि आपको दिक्कत है तो सदन छोड़कर चले जाइए। मेयर ने आगे कहा कि कोई मां के पेट से सीखकर नहीं आता है। अगर दिक्कत है तो सदन छोड़ दें।

ये भी पढ़ें

शादी का झांसा BJP नेता नाबालिग को ले गया होटल, अश्लील वीडियो बनाकर 19 बार किया रेप, मां को जान से मारने की धमकी

भाजपा पार्षदों का विरोध

नागेंद्र सिंह की बात पर भाजपा पार्षद मुन्ना मिश्रा ने कहा कि कोई सदन क्यों छोड़कर चला जाए? हम अपनी बात कहेंगे। इसके बाद नागेंद्र सिंह ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने मेयर को नहीं, बल्कि सिस्टम को कहा था। अगर मेयर को लगा कि उनकी तरफ इशारा था तो इसके लिए माफी मांगते हैं। इसके बाद मामला शांत हो गया।

सफाई व्यवस्था पर फिर हंगामा

शांत होने के बाद अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि जोन-1 में सफाई की स्थिति सुधरी है। इस पर भाजपा पार्षदों ने फिर विरोध शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद अखिलेश गिरी गले में तख्ती पहनकर सदन में पहुंचे। उन्होंने मेयर से पूछा कि हमारे अधिकार बता दीजिए। मेयर ने कहा कि इसे उतारिए, मैं आपको बताती हूं। भाजपा पार्षद भृगुनाथ शुक्ला ने पर्यावरण अधिकारी संजीव प्रधान से कहा कि अगर आपने नोटिस जारी किया है तो उसका पूरा जवाब दिखाइए।

कूड़ा उठाने वाले मजदूरों पर सवाल

भाजपा पार्षद राम नरेश रावत ने कहा कि यह सबको पता है कि कूड़ा उठाने वाले असम के लोग हैं। अधिकारियों को यह भी पता था कि ये लोग विधानसभा चुनाव में वोट डालेंगे, लेकिन अधिकारियों ने कोई तैयारी नहीं की। भाजपा पार्षद मुन्ना मिश्रा ने कहा कि LSA काम नहीं कर पा रही है। इन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। पार्षद प्रमोद सिंह राजन ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती थी कि काम चलता रहे, लेकिन अधिकारी सिर्फ नोटिस काटते रहे।

मेयर का सवाल और अधिकारियों का जवाब

मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और पर्यावरण अधिकारी से पूछा कि अप्रैल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इस पर आपने क्या काम किया? नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने कहा कि स्वीपिंग का काम चल रहा है। LSA और लायन एनवायरो की जिम्मेदारी पर्यावरण अभियंता की है। पर्यावरण अधिकारी संजीव प्रधान ने बताया कि LSA और लायन एनवायरो को नोटिस जारी किया गया है। इस पर पार्षदों ने कहा कि आपने सिर्फ नोटिस जारी किए, लेकिन कोई ठोस काम नहीं किया। सदन में इस मुद्दे पर काफी बहस हुई।

बैठक में सफाई व्यवस्था, LSA कंपनी और अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर भाजपा पार्षदों ने लगातार सवाल उठाए। मेयर सुषमा खर्कवाल ने पार्षदों को शांत रहने की अपील की और अधिकारियों से जवाब मांगे। सदन की बैठक में शुरू से ही हंगामा और तीखी बहस देखने को मिली। बैठक में सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें

मौत से पहले अतीक को सताता था एक ही डर, कैमरे पर चीख-चीख कर लगाता था गुहार
Published on:
15 Apr 2026 12:15 pm
Also Read
View All