लखनऊ

नया फरमान, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी शर्ट पर लगी रोक

- विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 11:24 AM IST
नया फरमान, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी शर्ट पर लगी रोक
नया फरमान, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी शर्ट पर लगी रोक

लखनऊ. यूपी विधानसभा सचिवालय अब शालीन पहनावे पर जोर दे रहा है। इसलिए अब यूपी विधानसभा सचिवालय का कोई भी अफसर या कर्मचारी में जींस व टी-शर्ट पहन कर आफिस नहीं आ सकेंगे। उन्हें तत्काल गेट पर ही रोक दिया जाएगा। मतलब साफ है कि, यूपी विधानसभा सचिवालय में जींस व टी-शर्ट पहन कर जाने पर रोक लगा दी गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट या इस तरह की अन्य पोशाक पहनकर दफ्तर आने पर रोक लगा दी गई है। विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मिश्र की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सचिवालय की गरिमा के अनुरूप कार्यालय अवधि में औपचारिक पोशाक ही पहनें। इस निर्देश का सभी अधिकारी और कर्मचारी सख्ती से पालन करें।

अगस्त में मानसून सत्र :- अगस्त से विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने की उम्मीद है, ऐसे में पिछले दिनों सभी विधायकों के लिए टीकाकरण अनिवार्यता के लिए निर्देश दिया गया था।

Published on: