लखनऊ

अगर भाजपा ने योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो गठबंधन नहीं : ओमप्रकाश राजभर

- ओवैसी से कोई मतभेद नहीं, अक्तूबर में बताएंगे आगे की रणनीति : ओमप्रकाश राजभर
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 6:26 PM IST
अगर भाजपा ने योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो गठबंधन नहीं : ओमप्रकाश राजभर
अगर भाजपा ने योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो गठबंधन नहीं : ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि, भाजपा भले ही उनकी सभी शर्त मान ले, पर अगर पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो वह उससे गठबंधन नहीं करेंगे। साथ ही राजभर ने कहाकि, असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी एआईएमआईएम से कोई मतभेद नहीं है। हम साथ चुनाव लड़ेंगे, ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। इस मामले में पार्टी का स्थापना दिवस 27 अक्तूबर को स्थिति स्पष्ट करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को वाराणसी में कहाकि, भाजपा को प्रदेश में महंगाई और बाढ़ की नहीं बल्कि अपने वोट की चिंता है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सप्रीमो ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, योगी न अपने किसी मंत्री, न किसी विधायक की बात सुनते हैं, वे सिर्फ अपने अधिकारियों की बात मानते हैं।

Updated on:
7 Aug 2021, 6:26 PM IST
Published on: