29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुस्साए अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत, पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो…

- समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Aug 2021, 6:30 PM IST

गुस्साए अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत, पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो...

गुस्साए अखिलेश यादव ने सीएम योगी को दी नसीहत, पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो...

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ के मुलायम सिंह को अखिलेश यादव के अब्बाजान के बयान पर नाराज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी को नसीहत देते हुए कहाकि, मुख्यमंत्री योगी को अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। हमारे और उनके बीच सियासत के मुद्दों पर विरोध हो सकता है पर अगर वह हमारे पिता के बारे में कुछ कहेंगे तो फिर हम भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे और उन्हें अपने पिता के बारे में भी सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए।

सतीश चंद्र मिश्रा की मायावती के बराबर बैठने की हिम्मत नहीं : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

रुपए के दम पर चुनाव जीते :- मीडिया को संबोधित करते हुए शनिवार को अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों सम्मेलन पर कहाकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मान समारोह उन लोगों का सम्मान है जिन्होंने बहनों के कपड़े फाड़े थे। इन लोगों ने महिलाओं को अपमानित किया और रुपए के दम पर चुनाव जीते हैं।

कौन जिम्मेदार :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी सीएम योगी से सवाल किया कि, प्रदेश में इन दिनों दलित-पिछड़े और मुसलमानों को जेल भेजा जा रहा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह सभी को पता है।

भाजपा के राज में किसान परेशान :- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर कहाकि, सपा यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने की तैयारी कर रही है। जनता में भाजपा के प्रति भारी गुस्सा है। चुनाव आने पर भाजपा की पराजय निश्चित है। भाजपा के राज में किसान परेशान है।