29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सतीश चंद्र मिश्रा की मायावती के बराबर बैठने की हिम्मत नहीं : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर भाजपा के पूर्व यूपी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने निशाना साधा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Aug 2021, 5:51 PM IST

सतीश चंद्र मिश्रा की मायावती के बराबर बैठने की हिम्मत नहीं : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

सतीश चंद्र मिश्रा की मायावती के बराबर बैठने की हिम्मत नहीं : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

लखनऊ. बसपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर निशाना साधते हुए भाजपा के पूर्व यूपी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहाकि, ब्राह्मण सम्मेलनों के अगुवा सतीश चंद्र मिश्रा खुद बसपा सुप्रीमो मायावती के बराबर में नहीं बैठ सकते। यह सभी ने चुनावी मंचों पर देखा है। ऐसे में वह ब्राह्मणों को बसपा में क्या सम्मान दिलाएंगे। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहाकि, अब साइकिल लेकर निकले हैं, कोरोना महामारी में तो घर में छिपे बैठे ट्वीट करते थे।

ब्राह्मणों को लेकर हो रही ड्रामेबाजी :- भाजपा के पूर्व यूपी अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहाकि,आज बसपा व सभी विपक्षी दल ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं पर इससे पहले किसी ने उन्हें याद नहीं किया। सपा और बसपा दोनों ब्राह्मणों को लेकर ड्रामेबाजी कर रहे हैं।

Sawan Amavasya 2021 : सावन अमावस्या पर करें विधिपूर्वक पूजा खुल जाएगी किस्मत, पितरों का मिलेगा जमकर आशीर्वाद

लोहिया छोड़ परशुराम की तरफ हो रहे आकर्षित :- डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहाकि, भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार हुआ और वे नाराज हैं। यह चुनावी स्टंट ही तो है कि खुद को समाजवादी विचारधारा का बताने वाले आज लोहिया को छोड़कर भगवान परशुराम की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

विपक्षी दलों के पास मुद्दे नहीं :- किसान आंदोलन पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहाकि, कृषि कानूनों पर विरोध की स्थिति यह है कि पहले जो आंदोलन 10-12 लोगों के हाथ में था, अब वह एक ही व्यक्ति के हाथ में रह गया है। इसका कोई असर चुनाव पर आने वाला नहीं है। दरअसल, विपक्षी दलों के पास मुद्दे नहीं है।