लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : जनता मायूस अब नहीं घटेंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें लखनऊ में आज का रेट

Lucknow Petrol Diesel Price Today - लखनऊ में शनिवार 18 सितम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

less than 1 minute read
Sep 18, 2021
Petrol Diesel Price Today : वाह... पेट्रोल डीजल की कीमतें नौवें दिन भी नहीं बढ़ी, जानें लखनऊ में आज का रेट

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 18 september जीएसटी काउंसिल की 45वी बैठक में यह तय हुआ है कि पेट्रोल डीजल अभी जीएसटी के दायरे में नहीं आएंगे। अब पेट्रोल डीजल के भाव नहीं गिरेंगे। जनता मायूस है। वैसे आज लखनऊ में सितम्बर माह में पेट्रोल डीजल की कीमतें आज 14वें दिन भी स्थिर हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में शनिवार 18 सितम्बर को पेट्रोल का दाम 98.27 रुपए/लीटर और लखनऊ में डीजल का 18 सितम्बर को भाव 88.99 रुपए/लीटर है। पेट्रोल डीजल की कीमतें आज 14वें दिन (14th days stable) भी स्थिर है।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 18 september 2021 :- लखनऊ में 18 सितम्बर को पेट्रोल की कीमत 98.27 रुपए/लीटर है। 1 सितम्बर को सबसे अधिक पेट्रोल का रेट 98.40 रुपए/लीटर दर्ज किया गया था। अगस्त में पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ रहीं थी कि लग रहा था कि पेट्रोल अब 100 रुपए प्रति लीटर बिक ही जाएगा।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 18 september 2021:- लखनऊ में आज 18 सितम्बर को लगातार 14वां दिन हो गया है जब डीजल का दाम 88.99 रुपए/लीटर हैं। सितम्बर में लखनऊ में डीजल के रेट में 14 पैसे की गिरावट आई है। वैसे अगस्त माह में 17 अगस्त को डीजल की कीमत सबसे अधिक 90.24 रुपए/लीटर पहुंच गई थी।

कीमत जानें :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

Published on:
18 Sept 2021 10:54 am
Also Read
View All