लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : यूपी के चार शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल

- Lucknow Petrol Diesel Price Today - लखनऊ में बुधवार 6 अक्टूबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें- पेट्रोल की कीमत में भारी इजाफा

2 min read
Oct 06, 2021
Petrol Diesel Price Today : यूपी के चार शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 6 october आखिरकार लखनऊ में पेट्रोल ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। यूपी में आज पेट्रोल 29 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा हुआ हैं। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में बुधवार 6 अक्टूबर को पेट्रोल का दाम 100.01 रुपए/लीटर और लखनऊ में डीजल का 6 अक्टूबर को भाव 91.85 रुपए/लीटर है। इस वक्त यूपी के चार शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जिसमें वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज शामिल है। कई शहर और शतक लगाने को लाइन में लगे हैं। वाराणसी में मंगलवार को ही पेट्रोल 100.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 6 october 2021 :- 6 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ। जिसके बाद लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 100.01 रुपए/लीटर हो गई। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 6 october 2021 :- लखनऊ में आज 6 अक्टूबर को डीजल का रेट 91.85 रुपए/लीटर है। आज 6 अक्टूबर बुधवार को डीजल का रेट में 36 पैसे/लीटर बढ़ोत्तरी हुई है। 30 सितम्बर को 30 पैसे बढ़कर 90.26 रुपए/लीटर हो गया था।

रेट जानने के लिए यह करें :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार इन शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट

1- कानपुर पेट्रोल 99.70 रुपए प्रति लीटर
डीजल 91.55 रुपए प्रति लीटर
2- वाराणसी पेट्रोल 100.86 रुपए प्रति लीटर
डीजल 92.64 रुपए प्रति लीटर
3- आगरा पेट्रोल 99.78 रुपए प्रति लीटर
डीजल 91.60 रुपए प्रति लीटर
4- मेरठ पेट्रोल 99.74 रुपए प्रति लीटर
डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर
5- गोरखपुर पेट्रोल 100.10 रुपए प्रति लीटर
डीजल 91.92 रुपए प्रति लीटर
6- इलाहाबाद पेट्रोल 100.10 रुपए प्रति लीटर
डीजल 91.94 रुपए प्रति लीटर।

Published on:
06 Oct 2021 09:12 am
Also Read
View All