लखनऊ

किसान दिवस पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर : अखिलेश यादव

भाजपा किसानों का अपमान करना छोड़े क्योंकि ‘देश का किसान, भारत का है मान’ : अखिलेश यादव

less than 1 minute read
Dec 23, 2020
किसान दिवस पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर : अखिलेश यादव
किसान दिवस पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर : अखिलेश यादव

लखनऊ. यूपी के साथ देश के किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ इस भरी सर्दी में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों की चिंता पर भाजपा सरकारों काेेे आड़े हाथों लेते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा के राज में देश के इतिहास में एक ऐसा ‘किसान दिवस’ आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि, चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! आज भाजपा के राज में देश के इतिहास में एक ऐसा ‘किसान दिवस’ आया है, जब उत्सव के स्थान पर देश का किसान सड़कों पर संघर्ष करने पर मजबूर है। भाजपा किसानों का अपमान करना छोड़े क्योंकि ‘देश का किसान, भारत का है मान’।

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी अगली पोस्ट में कहाकि, उप्र के गोंडा, आज़मगढ़ व अन्य जिलों में अपनी ही कमाई के लिए भटक रहे हैं किसान! चीनी मिल प्रशासन का पिछले सत्र का भुगतान अभी तक बकाया है। सरकार बताये कि अब तक भुगतान आखिर क्यों नहीं हुआ? यूपी के किसानों का ये हाल है तो वो किस हक से देश के किसानों के हितैषी होने का दावा कर रही है।

Published on:
23 Dec 2020 05:34 pm