scriptखेत से नजर हटी तो फसल बर्बाद और दिल्ली से नजर हटी तो नसल बर्बाद : संजय सिंह | AAP leader Sanjay Singh statement on kisan diwas | Patrika News

खेत से नजर हटी तो फसल बर्बाद और दिल्ली से नजर हटी तो नसल बर्बाद : संजय सिंह

locationलखनऊPublished: Dec 23, 2020 05:16:38 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– संजय सिंह की सलाह, एक नजर खेत पर और दूसरी दिल्ली पर रखें किसान- आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं संजय सिंह- किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन

sanjay_singh.jpg

Sanjay Singh Aam Admi Party

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इशारों ही इशारों में सरकार पर निशाना साधा। आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा कि किसान को अपनी एक नजर खेत पर और दूसरी दिल्ली पर रखनी चाहिये। खेत से नजर हटी तो फसल बर्बाद और दिल्ली से नजर हटी तो नसल बर्बाद। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1341639152446521344?ref_src=twsrc%5Etfw
‘उत्तर प्रदेश ने बना लिया है मन परिवर्तन का’
इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी एक ट्वीट कहा गया कि उत्तर प्रदेश अब जातिवाद की राजनीति से मुक्त होना चाहता है, प्रदेश ऊब चुका है गुंडागर्दी और जंगलराज से। उत्तर प्रदेश ने बना लिया है मन परिवर्तन का, साफ और ईमानदार राजनीति को जगह देने का।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो