लखनऊ

अगर बच्चों की संख्या निश्चित हुई तो बच नहीं पाएंगे भाजपा के एक भी सांसद और विधायक : संजय सिंह

- संजय सिंह ने कहाकि, आम आदमी पार्टी का अभी गठबंधन का कोई फैसला नहीं

2 min read
Jul 11, 2021
अगर बच्चों की संख्या निश्चित हुई तो बच नहीं पाएंगे भाजपा के एक भी सांसद और विधायक : संजय सिंह

लखनऊ. Sanjay Singh Says जब जनसंख्या पर आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहाकि, बच्चों की संख्या निश्चित कर देंगे तो भाजपा के एक भी सांसद और विधायक नहीं बच पाएंगे। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहाकि, आम आदमी पार्टी का अभी गठबंधन का कोई फैसला नहीं है।

अभी गठबंधन का फैसला नहीं :- हरदोई में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और सदस्यता अभियान के दौरान संजय सिंह ने कहाकि, उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां गठबंधन से चुनाव लड़ती हैं पर आम आदमी पार्टी का अभी गठबंधन का कोई फैसला नहीं है। राजनीति में सब से मुलाकात होती है। ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव से मुलाकात हुई और यूपी के हित में जो फैसला होगा हम लोग लेंगे।

पहले तय कर लें कितने बच्चे पैदा करना ठीक :- जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि, साक्षी महाराज ने बयान दिया था कि पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। फिर मोहन भागवत ने बयान आया कि, ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। अब सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून ला रही है। पहले आपस में तय कर लें कि कितने बच्चे पैदा करना ठीक है। दो से अधिक बच्चों के अभिभावकों को नगर निकाय चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने की जगह विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने से वंचित करने का नियम बनाना चाहिए।

एक जाति एक धर्म का हित होने से विकास नहीं :- संजय सिंह ने बताया कि, सरकार उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की होनी चाहिए और प्रतिशोध से राजनीति नहीं होती है। सबका साथ सबका विकास का नारा भारतीय जनता पार्टी का है। वह धरातल पर काम नहीं कर रही है। एक जाति एक धर्म का हित होने से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं होगा।

तमाम घोटाले आप ने किए उजागर :- भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहाकि, यूपी की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में हुए तमाम घोटालों को आप ने ही बाहर किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कुंभकरण की नींद सो रही है। आने वाले समय में जनता उनको उनकी नींद से जगाएगी।

तमंचा लोकतंत्र बन गया है :- पंचायत चुनाव पर संजय सिंह ने कहाकि, ब्लॉक प्रमुख हो जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ है। कहीं अपहरण हुआ है कहीं गोलीकांड। महिलाओं के कपड़े फाड़े जा रहे हैं। यूपी का लोकतंत्र योगी आदित्यनाथ की सरकार में तमंचा लोकतंत्र बन के रह गया है।

Published on:
11 Jul 2021 02:19 pm
Also Read
View All