लखनऊ

राहुल गांधी ने कहा आई डोंट लाइक यूपी आम, सीएम योगी का पलटवार कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का एक ‘स्वाद’

- कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी का आम पसंद नहीं है। यह जानकर आप तो मायूस हो गए होंगे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई अपनी नाराजगी

less than 1 minute read
Jul 24, 2021
rahul_1.jpg

लखनऊ. कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी का आम पसंद नहीं है। यह जानकर आप तो मायूस हो गए होंगे पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी नाराजगी जताते हुए राहुल गांधी पर पलटवार किया। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा कि राहुल गांधी जी आपका टेस्ट ही विघटनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, राहुल गांधी जी, आपका 'टेस्ट' ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का 'स्वाद' एक है।

आई डोंट लाइक यूपी आम : राहुल गांधी

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी से जब पूछा गया कि, क्या उन्हें यूपी के आम पसंद हैं? राहुल गांधी ने कहा था, ‘आई लाइक आंध्रा, आई डोंट लाइक यूपी आम’ (मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है, मैं यूपी के आम पसंद नहीं करता।) इस बयान पर उन्हें मुख्यमंत्री योगी ने आड़े हाथों लिया है।

Published on:
24 Jul 2021 11:58 am
Also Read
View All
मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप