
Sultanpur Weather update
लखनऊ. monsoon active 2021 मानसून अपने शबाब पर है। यूपी में हर जगह जमकर बारिश हो रही है। जनता के साथ किसानों भी खुश हैं। वैसे मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि इस माह 25 जुलाई से 27 जुलाई तक झमाझम व भारी बारिश होगी। आकाशीय बिजली का बड़ा खतरा है। हां, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें तो कहीं हल्की से सामान्य बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
लखनऊ में बदल मौसम का मिजाज :- राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। चार दिन हो रही बारिश के बाद आज सुबह से मौसम गरम है। करीब 11 बजे जबरदस्त धूप निकली हुई है। जनता एक बार फिर बैचैन हो रही है। और लगातार बादलों और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर बनाए हुए है।
तापमान में गिरावट दर्ज : जेपी गुप्ता
मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि, बीते 24 घंटों यूपी में मानूसन सक्रिय रहा। पूरे राज्य में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हुई और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस अवधि में सबसे अधिक छह सेमी बारिश झांसी में दर्ज की गई। इसके अलावा मैनपुरी, शिकोहाबाद, शाहजहांपुर के तिलहर में पांच-पांच, झांसी के मउरानीपुर, मैनपुरी के भोगांव में चार-चार, रायबरेली के डलमऊ, बहराइच के नानपारा, कन्नौज के छिबरामऊ, एटा, बरेली के नवाबगंज, ललितपुर, शाहजहांपुर, खीरी के मोहम्मदी, बहराइच, अम्बेडकरनगर के अकबरपुर, सीतापुर के महमूदाबाद, हमीरपुर, अलीगढ़ के इग्लास, हमीरपुर के राठ, शाहजहांपुर के जलालाबाद, पीलीभीत के बीसलपुर, जालौन में दो-दो सेमी बारिश दर्ज की गई। इस बदली, बारिश की वजह से बरेली, कानपुर, मेरठ, आगरा सहित कई मण्डलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Updated on:
24 Jul 2021, 11:34 AM IST
Published on:
24 Jul 2021, 11:09 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.