लखनऊ

Bahujan Swaraj Sankalp Maharally: मंच पर भाई चंद्रशेखर, भीड़ में भरत आजाद! लखनऊ की महारैली में दिखा अलग नजारा

Lucknow Rally: लखनऊ की बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में चंद्रशेखर आजाद के बड़े भाई भरत आजाद ने सबका ध्यान खींचा। मंच के बजाय भीड़ के बीच उनका अलग अंदाज चर्चा में रहा।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 2:59 PM IST
मंच पर नहीं, समर्थकों के बीच दिखा अलग अंदाज; हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
मंच पर नहीं, समर्थकों के बीच दिखा अलग अंदाज; हाथ हिलाकर लोगों का किया अभिवादन (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )

Ramabai Ambedkar Maidan: राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में एक खास नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। रैली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद के बड़े भाई भरत आजाद भी पहुंचे। हालांकि, वह मंच पर नजर आने के बजाय आम लोगों के बीच भीड़ का हिस्सा बने दिखाई दिए। उनका यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के लिए खास आकर्षण रहा।

मंच से ज्यादा भीड़ के बीच दिखी मौजूदगी

महारैली के दौरान भारत आजाद का अंदाज बाकी लोगों से कुछ अलग नजर आया। वह समर्थकों और आम लोगों के बीच मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने भीड़ के बीच से मंच की तरफ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अपने भाई चंद्रशेखर आजाद की ओर इशारा करते भी दिखाई दिए। उनके इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया।

लोगों के बीच चर्चा में रहा भारत आजाद का अंदाज

आमतौर पर बड़ी राजनीतिक रैलियों में नेताओं के परिवार के सदस्य मंच पर दिखाई देते हैं, लेकिन इस रैली में भरत आजाद का भीड़ के बीच रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उनकी मौजूदगी और लोगों से मिलने-जुलने के अंदाज ने कार्यक्रम में एक अलग तस्वीर पेश की। रैली में मौजूद समर्थक भी उन्हें अपने बीच देखकर उत्साहित नजर आए।

बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में जुटी रही भीड़

रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित इस महारैली को लेकर पहले से ही राजनीतिक माहौल गर्म था। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की इस रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी के बीच उनके बड़े भाई भरत आजाद का यह अलग अंदाज भी कार्यक्रम की चर्चित तस्वीरों में शामिल हो गया। कुल मिलाकर, लखनऊ की इस महारैली में जहां राजनीतिक भाषणों और नेताओं की मौजूदगी पर लोगों की नजरें टिकी रहीं, वहीं भरत आजाद का मंच से दूर रहकर समर्थकों के बीच नजर आना भी लोगों के लिए चर्चा का खास विषय बन गया।