उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को लेकर मचे सियासी विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोपों को खारिज किया है। रिणवा ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए सभी राजनीतिक दल और नेता बराबर हैं। आयोग ने न तो समाजवादी पार्टी से कोई शपथ पत्र मांगा है और न ही किसी दूसरे दल से। उन्होंने यह भी बताया कि सपा की ओर से डुप्लीकेट मतदाताओं को लेकर मिली शिकायतों की जांच कराई जा रही है।