Surya Pratap Shahi angry - कृषि मंत्री ने बताया कि अशोक कुमार के कृत्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि अब उनको शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं है। वह लापरवाही बरत रहे हैं।
लखनऊ. official work Negligence Deputy Director Agriculture suspended अयोध्या दौरे पर गए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में अयोध्या मंडल के उप निदेशक कृषि, अशोक कुमार को निलम्बित कर दिया है।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अशोक कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में निलंबित किया है। शाही ने बताया कि अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि, अशोक कुमार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गयी। जिस पर उनका जवाब था कि लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की संख्या की जानकारी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हेंं खरीफ के क्लस्टर की भी जानकारी न होने के कारण यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि अशोक कुमार के कृत्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि अब उनको शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं है। वह लापरवाही बरत रहे हैं।