लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 18-19 मई को बारिश का अलर्ट

Weather alert - मौसम विभाग का अलर्ट है कि इस तूफान का असर यूपी के कई जिलों में पड़ेगा- रविवार शाम से लखनऊ सहित कई आस-पास के जिलों में अचानक बदल गया मौसम - तेज हवाएं शुरू, संभावना है शीघ्र ही बारिश होगी- ताउते तूफान को लेकर यूपी रेलवे भी अलर्ट
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 6:57 PM IST
Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert: मौसम विभाग का यूपी में शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ. Weather alert शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktae) से यूपी के मौसम में लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि इस तूफान का असर यूपी के कई जिलों में पड़ेगा। रविवार शाम से लखनऊ सहित कई आस-पास के जिलों में मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाएं शुरू हो गई हैं। संभावना है शीघ्र ही बारिश होगी। साथ ही यह बारिश एक दो दिन जारी रहेगी। ताउते तूफान को लेकर यूपी रेलवे भी अलर्ट हो गया है।

Weather forecast Today: मौसम विभाग के अनुुसार (IMD Forecast), ताउते तूफान के कारण कई राज्य में एक ओर जहां बारिश में होगी, वहीं तापमान में भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, मंगलवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल जाएगा। प्रदेश में कई स्थानों में तेज हवाएं और बारिश होगी। ‘ताऊते’ तूफान व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18-19 मई को अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर 20 मई को भी बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, सोमवार को भी लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है।

Published on: