लखनऊ

उन्नाव कांड का राज सिर्फ यह खोल सकती है…

उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की दो नाबालिग लड़कियों की मौत का राज सिर्फ इसके पास है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2021
उन्नाव कांड का राज सिर्फ यह खोल सकती है...

लखनऊ. उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव की दो नाबालिग लड़कियों की मौत का राज सिर्फ इसके पास है। यह सब जानती है कि उन दो नाबालिग लड़कियों की मौत कैसे हुई है। सिर्फ इसको लौट कर आना है। इसका इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जी यह कोई नहीं यह तीन नाबालिग लड़कियां में से एक है जो इस वक्त वैंटिलेटर पर है। और जीवन की जंग जीतने के लिए संघर्ष कर रही है।

जिन दो लड़कियों की मौत हो गयी थी उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पुलिस ने कहा है-जहरीला पदार्थ खाने से बालिकाओं की मौत हुई है। दलित परिवार की यह लड़कियां अपने जानवरों के लिए खेत से चारा लेने गयीं। जिन दो लड़कियों की मौत हुई है, उसमें से एक की उम्र 13 और दूसरे की 16 साल थी। वहीं तीसरी लड़की 17 साल की है। मृत युवतियां बुआ-भतीजी थीं, 13 वर्षीय लड़की चचेरी बहन थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव घटना को दुर्भाग्यपू्र्ण बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने डीजीपी को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
18 Feb 2021 06:34 pm
Also Read
View All