लखनऊ

योगी राज में सम्‍मानजनक ढंग से अंत्‍येष्टि को तरसे लोग : आम आदमी पार्टी

UP AAP President Sabhajit Singh CM Yogi Target - झूठ बोलकर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है सरकार
2 min read
• •
Updated: 18 May 2021, 11:07 AM IST
aam_aadmi_party.jpg

लखनऊ. UP AAP President Sabhajit Singh CM Yogi Target उत्तर प्रदेश के आम आदमी पार्टी अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, कोरोना महामारी से प्रदेश कराह रहा है, लेकिन योगी सरकार सब ठीक बता रही है। सरकार की कोशिश झूठ बोलकर अपनी नाकामी छिपाने की है, मगर नदियों के किनारे भयावह मंजर पूरी पोल खोल रहे हैं। गंगा किनारे दो हजार से ज्‍यादा शव दफन हैं। इलाज का हाल तो जगजाहिर है, अब योगी राज में लोगों को सम्‍मानजनक ढंग से अंत्‍येष्टि भी नहीं हो पा रही है।

महामारी पर अंकुश लगाने में नाकाम योगी सरकार :- प्रदेश में बेकाबू कोरोना महामारी को लेकर सभाजीत सिंह ने योगी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहाकि, सरकार महामारी की सच्‍चाई छिपाने में जुटी हुई है। सही आंकड़े जनता के सामने न आ पाएं, इसीलिए योगी सरकार ने कोरोना जांच आधे से भी कम करा दी है। सभाजीत सिंह ने कहा कि योगी सरकार महामारी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की चुनावी जिद से कोरोना गांव-गांव तक फैल चुका है। अब मुख्‍यमंत्री इस सच्‍चाई को छिपाकर अपनी नाकामी भी छिपाने में लग गए हैं।

जांचें भी घटा दी गई :- सभाजीत सिंह ने कहाकि, मीडिया रिपोर्ट में लगातार यह बात सामने आ रही है कि मरीजों की संख्‍या कम दिखाने के लिए जांचें भी घटा दी गई हैं। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है। इससे कई जिंदगियां जोखिम में पड़ सकती हैं। मुख्‍यमंत्री बार-बार सब ठीक होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन नदियों के किनारे रेत में दबी लाशों की कतारें और गंगा में उतराते शव प्रदेश की हकीकत बयां कर रहे हैं। प्रदेश में रोज ही कहीं न कहीं से मानवता को शर्मसार करती शवों की बेकद्री की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। कहीं ठेले पर लाशें ढोई जा रही हैं तो कहीं पर कुत्‍ते शव नोच रहे हैं।

Published on: