लखनऊ

यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र, 10 नए चेहरे लेंगे मंत्री पद की कसम

UP cabinet expansion soon - उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। संभावना है कि मानसून सत्र से पहले नए मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी।

less than 1 minute read
Jul 20, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. विधानसभा चुनाव 2022 को सिर्फ आठ माह बचे हैं। चुनाव में सभी जातियों को खुश करने के लिए सरकार कुछ न कुछ कर रही है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। संभावना है कि मानसून सत्र से पहले नए मंत्रियों को शपथ दिला दी जाएगी। यूपी सरकार में कुल 54 मंत्री हैं। 6 मंत्रिपद खाली हैं। चर्चा है कि करीब दस नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है।

केंद्रीय नेतृत्व की मोहर का इंतजार :- बताया जा रहा है कि भाजपा ने मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं। सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व की मोहर का इंतजार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल दिल्ली दरबार में नाम की लिस्ट लेकर पेश हुए हैं। जातीय समीकरणों को साधने के लिए संघ ने भी अपनी सहमति प्रदान कर दी है। केंद्रीय नेतृत्व से विधान परिषद के लिए नामित किए जाने वाले एमएलसी के नामों पर भी इसी वक्त मंथन होगा।

इस वक्त कुल 54 मंत्री :- योगी कैबिनेट में कुल 60 मंत्री बनाने का नियमानुसार प्रावधान है। योगी कैबिनेट में फिलहाल 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री हैं। कुल 54 मंत्री हुए 6 मंत्रिपद खाली हैं। चर्चा में है कि जातीय समीकरण के तहत 10 मंत्री बनाए जाने वाले है। तो नए फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल में चार मौजूदा मंत्रियों को हटाया जा सकता है। इनमें वे मंत्री हैं शामिल हैं जो उम्रदराज़ हो चुके हैं और उनके कामकाज से ठीक भी नहीं है। इस कैबिनेट विस्तार में ओबीसी, ब्राह्रण के साथ ही अन्य जातियों को साधने की कोशिश हो सकती है। इसे पूर्व 22 अगस्त 2019 को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया था।

Published on:
20 Jul 2021 03:34 pm
Also Read
View All