लखनऊ

यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलनी शुरू, आने वाला है तूफान ‘यास’, एडवाइजरी-हेल्पलाइन नंबर जारी

Cyclone Yaas Advisory Helpline number Released - यूपी के पूर्वांचल में तूफान ‘यास’ का असर दिखना शुरू हो गया
2 min read
• •
Updated: 27 May 2021, 11:36 AM IST
यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलनी शुरू, आने वाला है तूफान ‘यास’, एडवाइजरी-हेल्पलाइन नंबर जारी
यूपी के कई जिलों में तेज हवाएं चलनी शुरू, आने वाला है तूफान ‘यास’, एडवाइजरी-हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ/वाराणसी. Cyclone Yaas Advisory Helpline number Released यूपी के पूर्वांचल में तूफान ‘यास’ का असर दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही एडीएम वित्त व राजस्व तथा आपदा प्रभारी ने लेखपाल, कानूनगो, सेकेट्ररी को अपने-अपने गांवों में लगातार निगरानी का निर्देश दिया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

दो दिन रहेगा असर :- तूफान यास पर वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि, तूफान यास का गंभीर असर बिहार में आज 27 मई से आ जाएगा। और इसका असर पूर्वी यूपी तक रहेगा। लखनऊ, वाराणसी सहित आसपास के 27 जिलों में भी तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। यह 28 मई तक जारी रहेगा।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी :- मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही एडीएम वित्त व राजस्व, आपदा प्रभारी ने लेखपाल, कानूनगो, सेकेट्ररी को अपने-अपने गांवों में निगरानी का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एसडीएम व बीडीओ को भी लगातार निगरानी करने के लिए कहा है। प्रशासन ने नदी किनारे के नाविकों, मछुवारों को कहा गया है कि 28 मई तक नदी के अंदर नाव लेकर न जाएं, नावों को सुरक्षित स्थानों पर बांध दें।

हेल्पलाइन नंबर
0542-2221937
2221939
2221941
2221942
2221944
टोल फ्री नं. 1077।

वज्रपात से बचाव के लिए यह करें : -

- अगर ऐसा लगे कि आपके शरीर के बाल खड़े हो रहा है या त्वचा में झुरझुरी महसूस हो रही है तो अलर्ट हो जाए कि आपके आसपास बिजली गिरने वाली है।
- रबर सोल के जूते व टायर से सुरक्षा मिलती है।
- खिड़की से बिजली गिरने को न देखें
- बादलों की गड़गड़ाहट या बिजली चमकने पर सुरक्षित स्थान पर जाएं।
- बिजली चमकने के समय घर में फ्रिज, कम्प्यूटर, टीवी से बिजली डिस्कनेक्ट कर दें। मोबाइल का उपयोग न करें।
- लम्बे पेड़, खंबों या धातु की वस्तुओं से दूर रहें।
- वज्रपात से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल से ले जाएं।
- कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट की दीवारों का सहारा न लें।
- क्षतिग्रस्त इमारत में न जाएं, उबला हुआ या क्लोरीनयुक्त पानी पीएं।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज