3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान यास का असर, उड़ानें रद, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

UP Weather Alert - यूपी में बदल रहा लगातार मौसम का मिजाज Cyclone Yaas Impact - तूफान यास ने बरपाना शुरू अपना कहर UP Weather forecast - यास के असर से लखनऊ समेत यूपी के कई जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार - वाराणसी से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें निरस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 May 2021, 10:10 AM IST

तूफान यास का असर, उड़ानें रद, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

तूफान यास का असर, उड़ानें रद, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

लखनऊ/वाराणसी . Cyclone Yaas यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाले तूफान यास ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने दो दिनों (27-28 मई) का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिक का कहना है कि यूपी में मंगलवार शाम से तेज हवा चलने लगी हैं और आसमान भी बादल से ढक गया है। यास के असर से लखनऊ समेत यूपी के कई जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। यास चक्रवात के असर को देखते हुए वाराणसी से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें निरस्त (Air flights Canceled) कर दी गई है और एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट (Airport High alert) जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग का यूपी के इन जिलों में तूफान 'यास’ से तबाही का अलर्ट

गोयरवेज की उड़ानें निरस्त :- वाराणसी में यास चक्रवात को लेकर कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ानें बुधवार को निरस्त रही। उड़ान निरस्त की जानकारी यात्रियों के मोबाइल के जरिए पहले ही पहुंचा दी गई थी। इसके बावजूद कुछ यात्रियों को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए गोयरवेज की उड़ानें निरस्त रही।

वाराणसी से कोलकाता उड़ान अगले आदेश तक निरस्त :- वाराणसी एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, तूफान यास की सक्रियता तीव्र होने की वजह से रविवार सुबह 7.30 बजे से कोलकाता हवाई अड्डे को सुरक्षा के दृष्टिगत देर शाम 7.45 बजे तक बंद कर दिया गया। ऐसी स्थिति में वाराणसी से कोलकाता को उड़ान भरने वाले विमानों को अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया।

यूपी में समय से पहले नहीं आएगा मानसून : मौसम विभाग

बाबतपुर हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट :- वाराण्सी से भुवनेश्वर जाने वाले सभी विमानों को भी निरस्त कर दिया गया। संबंधित एयलाइंस अधिकारियों के अनुसार, विमान निरस्त होने की सूचना विमान यात्रियों को पहले ही मैसेज व ईमेल से भेज दी गई है। बाबतपुर हवाई अड्डे को भी तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट किया गया है।

उड़ानें रद :- वाराणसी-मुंबई स्पाइसजेट विमान सख्या एसजी202, वाराणसी-दिल्ली एसजी 3756, वाराणसी-मुंबई एसजी 247, वाराणसी-गुवाहाटी एसजी 3791, वाराणसी-अहमदाबाद एसजी 2972, वाराणसी-बंगलूरू गो एयरवेज विमान संख्या जी-8 404, वाराणसी-लखनऊ जी8- 403, वाराणसी-अहमदाबाद जी-8, व वाराणसी-दिल्ली जी-8 -183 विमान ऑपरेशनल कारणों से निरस्त रहा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश