लखनऊ

यूपी की आज की कोरोना वायरस रिपोर्ट देख सीएम योगी का चेहरा खुशी से खिला

up corona virus report - प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 213 संक्रमित मिले- महोबा में नहीं मिला एक भी मामला- अगर अगले एक सप्ताह तक महोबा में कोई मामला नहीं आता है तो मिलेगा पुरस्कार
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2021, 8:54 PM IST
cm_yogi_corona.jpg
CM yogi

लखनऊ. up coronavirus update यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरे आज खुशी से दमक (CM Yogi faces Joy) रहा था। जब उन्होंने यह बताया कि, यूपी के महोबा जिले में बीते 24 घंटे में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। महोबा में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित (Mahoba corona virus free) हुए सभी मरीज कोरोना इलाज से स्वस्थ हो कर अपने घर चले गए।

सभी को बधाई : सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ इस उपलब्धि का श्रेय जिले के जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन सहित सभी जनपदवासियों को दिया है। कहा कि, सभी को बधाई। पर सचेत किया कि, अभी भी संयम और जागरूकता का यह क्रम सतत बनाए रखने की जरूरत है।

एक सप्ताह तक नया केस नहीं मिला तो महोबा को पुरस्कार :- सीएम योगी ने कहाकि, जनपद महोबा की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो।

18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं :- सीएम योगी ने कहाकि, लगातार नियोजित कोशिशों से विगत दिवस 18 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 52 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 5.54 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 4,163 एक्टिव केस हैं, इनमें से 2,542 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार हो चुकी है।

यूपी में 213 नए कोरोना संक्रमित मिले :- यूपी में कोरोना संक्रमण समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 213 संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में लखनऊ में 17 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। यहां अभी 306 एक्टिव केस हैं। प्रयागराज में चार नए केस मिले, यहां पर 15 लोगों की मौत हुई है।

Published on: