लखनऊ

यूपी के किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का आखिरी मौका, सिर्फ चार दिन बाकी

Kisan credit card :- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐलान किया है कि, सूबे के वे किसान जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है वह 15 अप्रैल अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनावा सकते है।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2021, 11:43 AM IST
kcc.jpg

लखनऊ. यूपी के किसानों (Uttar Pradesh farmer) के लिए आखिरी मौका। सिर्फ चार दिन का वक्त बच है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ऐलान किया है कि, सूबे के वे किसान जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) नहीं है वह 15 अप्रैल (15 April) अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनावा सकते है। चूके तो मौका चला जाएगा। किसानों को केसीसी के कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि जरूरत के वक्त आसानी से 3 लाख रुपए तक का कर्ज 7 फीसद ब्याज पर मिल जाता है। अगर समय पर पैसा लौटा दे तो बैंक 3 फीसदी की छूट देती है। इस तरह किसानों को 4 फीसदी ब्याज पर पैसा मिलता है।

किसान क्रेडिट कार्ड शीघ्र बनवाएं :- उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत छोटी जोत वाले किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संकट की वजह से प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड नहीं दिया जा सका। जिस पर संज्ञान लेते हुए, अब यूपी के गांव-गांव में अभियान चलाया जा रहा है। जिस वजह से जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है तो वह बनवा लें।

अपर मुख्य सचिव (कृषि) के निर्देश जारी :- अपर मुख्य सचिव (कृषि) ने उत्तर प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ और उप निदेशक कृषि को पत्र जारी करते हुए यह निर्देश दिया है कि, प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों का कृषि विभाग के कर्मचारी सौ फीसद सत्यापन करें और सभी इच्छुक लाभार्थियों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में मदद भी करें।

केसीसी आवेदन की प्रक्रिया :-

ऑफिशियल साइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें।
अपनी भूमि के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरें।
बताना होगा कि किसी अन्य बैंक या शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है।
आवेदन भर सबमिट करें।
संबंधित बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा।

केसीसी के लिए जरूरी दस्तावेज :-

आईडी प्रूफ
वोटर आईडी कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट
आधार कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
आदि

पशुपालन व मछलीपालन के लिए भी केसीसी :- पशुपालन व मछलीपालन के लिए भी 2 लाख रुपए का कर्ज मिलता है। कोई भी व्यक्ति वो किसी और की जमीन पर खेती करता हो, इसका लाभ ले सकता है। इसके लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए।

पीएम किसान लाभार्थियों के लिए सुनहरा मौका :- अगर प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी हैं तो केसीसी बनवाना आसान है। एसबीआई के मुताबिक पीएम किसान के लाभार्थी जमीन के कागजात और फसल विवरण की फोटाकॉपी के साथ एक पेज के सरल आवेदन पत्र जमा करके केसीसी प्राप्त कर सकते हैं।

15 दिन में नहीं मिले तो बेधड़क करें शिकायत :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार, किसान के आवेदन करने के 15 दिन के अंदर बैंक को केसीसी जारी करना होता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो शिकायत की जा सकती है। बैंकिंग लोकपाल के अलावा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक https://cms.rbi.org.in/ पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल (pmkisan-ict@gov.in) के माध्यम से हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपनों की दुनिया में जी रही है कांग्रेस: विपक्ष के ‘तख्तापलट’ वाले अरमानों पर शिवराज सिंह का करारा तंज

‘पहले भगवान श्रीकृष्ण, अब भगवान राम’, धीरेंद्र शास्त्री के नए वायरल वीडियो पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- सभी कार्यक्रम रद्द हो

‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है