लखनऊ

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश नहीं इन छह दिन गर्मी तोड़ेगी रिकार्ड

- उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा- छह दिन तापमान में जबरदस्त वृद्धि - उत्‍तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना नहीं - 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मौसम का पूर्वानुमान

2 min read
Mar 29, 2021
गर्मी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश का मौसम (Uttar Pradesh Weather Updates) लगातार बदलने के बाद अब करीब पांच-छह दिन स्थिर रहने वाला है। इन छह दिन तापमान में जबरदस्त वृद्धि होगी। मौसम गरम होगा। और यूपी के कई जिलों गरमी अपने शबाब पर होगी। राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। उत्‍तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना करीब-करीब नहीं है। लखनऊ (Lucknow) मे जरूर कुछ दिनों से सुबह और शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिस वजह से रातें और अलसुबह से सुबह तक ठंड रहती है। पर अब लखनऊ में भी मौसम बेहद गरम रहने वाला है।

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने की संभावना :- मौसम सम्बधित जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होगी और राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। उत्‍तर प्रदेश में कुल मिलाकर बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मौसम गरम रहेगा। इन छह दिनों में 30 मार्च को तापमान सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद 4 अप्रैल के दिन सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। बाकी के चार दिन भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री के ईदगिर्द रहने की संभावना है। इन छह दिनों में 2 अप्रैल के दिन न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इस बीच हवा की रफ्तार 12 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्‍यादा नहीं रहेगी।

नया पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance) सक्रिय :- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिस वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, में 29 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पर यूपी में ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।

Published on:
29 Mar 2021 07:26 pm
Also Read
View All