खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित :- उत्तराखंड पहाड़ों से लगे यूपी के जिलों और तराई के जिलों में बुधवार सुबह से पुरवा हवा चलने से आसमान में बादल छा गए। ठंड का एहसास भी होने लगे। सम विज्ञानी डॉ एमपी सिंह ने चेताया कि, तराई में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हवाएं चलने के साथ बारिश की भी संभावना है। बारिश व हवा चली तो सभी फसलों को नुकसान होगा। किसान खेतों में खड़ी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। जिले में लगभग 15,8292 हेक्टेयर मैं गेहूं और 63,900 हेक्टेयर मसूर की फसल लगी हुई है।