लखनऊ

मौसम विभाग का इन चार दिन पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

- 18 जनवरी से पहाड़ों पर जमी बर्फ ठंडक लेकर तेज रफ्तार चलेंगी सर्द हवाएं - यूपी के कई जिलों में यकायक तापमान गिरने कड़ाके की ठंड - उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाएं 21 जनवरी तक ढहेगी अपना सितम

less than 1 minute read
Jan 17, 2021
मौसम विभाग का इन चार दिन पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की रफ्तार कमी आने की वजह से रविवार 17 जनवरी को उत्तर प्रदेश में लोगों को भीषण सर्दी से कुछ राहत अवश्य मिलेगी। पर मौसम विभाग के नए अलर्ट के अनुसार ठीक 24 घंटों बाद 18 जनवरी से सर्द हवाओं चलनी शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड समेत तमाम पहाड़ों पर जमी बर्फ की ठंडक लेकर यह हवाएं तेज रफ्तार से चलना शुरू होंगी। जिससे यूपी के जिलों में यकायक तापमान गिरने की आशंका है। उत्तर पश्चिमी बर्फीली आफत करीब चार दिन तक यानि 21 जनवरी तक जारी रहेगी। पूरा यूपी में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे से ढंक जाएगा।

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह कड़ाके की ठंड थी। सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। सर्द हवाएं चल रही थी। छुट्टी की वजह से लोग अपने घरों में रजाईयों में दुबके बैठे थे। सूर्य देवता का कहीं अता पता नहीं था। सुबह 11 बजे तापमान 14 डिग्री सेटीग्रेट था। और दिन का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 रहने की सम्भवाना है।

22 जिलों में रहेगा 'कोल्ड डे' का असर :- मौसम विभाग के अनुसार, अगले चौबीस घण्टों में अलीगढ़, आगरा, हमीरपुर, बिजनौर, अलीगढ़, रामपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, बस्ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, वाराणसी, सोनभद्र व आसपास के इलाकों में दिन में धूप नहीं निकलेगी, कुहासा छाया रहेगा यानि 'कोल्ड डे' का असर रहेगा।

Published on:
17 Jan 2021 11:33 am
Also Read
View All